Connect with us

पॉलिटिक्स: पंजाब असेंबली में राजनेताओं के बीच गहमागहमी,,

उत्तराखंड

पॉलिटिक्स: पंजाब असेंबली में राजनेताओं के बीच गहमागहमी,,

देश। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक विधानसभा में लड़ते दिख रहें है। महिला विधायक एक दूसरे के बाल खीचतें देखी जा सकती है। ये वीडियो पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक ड्रामे के बीच पंजाब असेंबली में रविवार को महिला विधायकों के बीच हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि सरकार और विपक्ष की विधायक आपस में गुत्थमगुत्था हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी, 7000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को 20 मई से मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महिला विधायकों के बीच यह विवाद पंजाब का नया मुख्यमंत्री चुनने को लेकर हुआ। पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जिसमें महिलाएं एक-दूसरे के साथ झगड़ती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान पुरुष विधायकों ने बीच में आकर महिलाओं को लड़ने से रोका। चीखती-चिल्लाती हुई महिला विधायकों ने एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की की और बाल भी खींचे। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के भंग होने के बाद अब पंजाब विधानसभा के भी भंग होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किया 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व गवर्नर चौधरी मोहम्मद सरवर को रविवार सुबह ही पद से हटा दिया गया था, इसके बाद पंजाब से PTI नेता ओमर सरफराज चीमा को गवर्नर बनाया गया। पाकिस्तान सरकार में मौजूद सूत्रों ने बताया कि सरवर को गवर्नर पद से पाकिस्तान मुस्लिम लीग (काएद-ए-आजम) पार्टी के नेता चौधरी परवेज इलाही के कहने पर हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  15 मई तक हरहाल में पूर्ण हो मसूरी-किमाड़ी मोटर मार्ग कार्यः डीएम

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top