Connect with us

पीएम मोदी ने मन की बात में बेडू और पिथौरागढ़ के लिए कही ये बात…

उत्तराखंड

पीएम मोदी ने मन की बात में बेडू और पिथौरागढ़ के लिए कही ये बात…

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की जनता से ‘मन की बात’ की. यह इस कार्यक्रम का 92वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने इस दौरान उत्तराखंड के बेडू और पिथौरागढ़ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बेड़ू में खनिज और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लोग फल के रूप में तो इसका सेवन करते ही हैं, साथ ही इस फल का प्रयोग कई बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में सुशासन की नई परिभाषा — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जनसंपर्क अभियान

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तराखंड के पहाड़ी अंजीर कहे जाने वाले बेडू (Himalayan fig) का जिक्र किया। कहा कि वास्तव में बेडू स्वास्थ्य के लिए संजीवनी है जिसके माध्यम से स्थानीय लोगों द्वारा अनेक रोगों का शमन किया जाता है।  उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ प्रशासन की पहल और स्थानीय लोगों के सहयोग से बेड़ू को बाजार तक अलग अलग रूपों में पहुंचाने में सफलता मिली है। बेड़ू को पहाड़ी अंजीर के नाम से ब्रांडिंग करके ऑनलाइन मार्केट में भी उतारा गया है। इससे किसानों को बहुत लाभ मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  वन-क्लिक प्रणाली से 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹141.66 करोड़ की पेंशन DBT के माध्यम से हस्तांतरित…

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि देश में आज Millets यानी मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए काफी कुछ किया जा रहा है। इससे जुड़ी रिसर्च और इनोवेशन पर फोकस करने के साथ ही FPOs को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि, उत्पादन बढ़ाया जा सके. उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि मोटे अनाज को ज्यादा से ज्यादा अपनाएं और इसका फायदा उठाएं।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत, तैयारियां तेज : सतपाल महाराज
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top