Connect with us

औली में नेशनल विंटर गेम्स को लेकर तैयारियां तेज, 23 से 26 फरवरी तक होगी चैम्पियनशिप…

उत्तराखंड

औली में नेशनल विंटर गेम्स को लेकर तैयारियां तेज, 23 से 26 फरवरी तक होगी चैम्पियनशिप…

Auli Winter Games: उत्तराखंड में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए औली में दूसरी बार नेशनल विंटर गेम्स होने वाले है। जोशीमठ आपदा के बीच नेशनल सीनियर और जूनियर अल्पाइन स्की एंड स्नोबोर्ड चैम्पियनशिप की तिथि घोषित की गई है। जिसके बाद औली की बर्फीली ढलान पर इन खेलों का रोमांच देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन ने गेम्स को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चमोली में पर्याप्त बर्फबारी के बाद औली में 23 से 26 फरवरी तक स्नोबोर्ड चैम्पियनशिप हो गई।इनमें उत्तराखंड समेत कई राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विंटर गेम्स का आयोजन कराना सेफ औली का संदेश देने के साथ साथ आगामी चारधाम यात्रा और पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य नेताओं का किया स्वागत…

बताया जा रहा है कि पूर्व में 2 फरवरी से 8 फरवरी तक नेशनल चैपियनशिप का आयोजन होना था।  लेकिन जोशीमठ में आई आपदा और बर्फ न होने के चलते गेम्स का तिथि बढ़ाई गई। कहा जा रहा था कि इस बार विंटर गेम्स नहीं होंगे। लेकिन अब एक बार फिर तिथि का ऐलान हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top