Connect with us

उत्तराखंड में 3 पीसीएस अधिकारियों के ट्रासंफर, देखें किसे मिली कहां तैनाती…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में 3 पीसीएस अधिकारियों के ट्रासंफर, देखें किसे मिली कहां तैनाती…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शासन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। यूकेएसएससी पेपर लीक मामला जहां सुर्खियों में है तो वहीं अब शासन ने 3 पीसीएस अधिकारियों के ट्रासंफर किये है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। इस कार्रवाई को पेपर लीक मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुविधा और हरित परिवहन का संगमः सखी कैब बेड़े में आधुनिक मिनी ईवी बसें जल्द, जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीसीएस अधिकारी देवानंद को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी बनाया गया है तो वहीं  पीसीएस अधिकारी जीतेंद्र कुमार को भी डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी बनाया गया है। जबकि पीसीएस अधिकारी शालिनी नेगी को परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पद पर तैनाती दी गयी है। बताया जा रहा है कि पीसीएस अधिकारी शालनी नेगी वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी के पद पर कार्यरत थी।

यह भी पढ़ें 👉  जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

बता दें कि इससे पहले आज सुबह पेपर लीक मामले में सरगना के राइट हैंड कहे जाने वाले उत्तरकाशी के अध्यापक को गिरफ्तार किया गया है। तो वहीं दूसरी ओर चयन आयोग के सचिव की भी कार्यकाल खत्म होने से पहले छुट्टी कर सुरेंद्र सिंह रावत को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top