Connect with us

उत्तराखंड: खाई में गिरी शिक्षकों की कार, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड: खाई में गिरी शिक्षकों की कार, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग में ज्योली में शिक्षकों की कार हादसे की शिकार हो गई है। हादसे में शिक्षकों की कार करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पूर्व सभासद व कांग्रेस नेता व शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य दो लोग घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये ₹183.71 करोड़ की धनराशि

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिक्षक कार से ज्योली स्थित विद्यालय जा रहे थे। इस दौरान ज्योली लिंक मार्ग से पूर्व अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में सचिन टम्टा सहित तीन लोग सवार थे। सुबह यह लोग स्कूल को जा रहे थे। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि दो घायल हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉  जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा भिजवाया। जहां उपचार के दौरान शिक्षक का निधन हो गया। बताया जा रहा है मृतक की पहचान कि सचिन टम्टा के रुप में हुई है। वह नगर क्षेत्र से लगे प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। उनका यहां टम्टा मोहल्ला में आवास है। दुर्घटना के वक्त वाहन वही चला रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top