Connect with us

बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल…

उत्तराखंड

बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल…

उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। जहां चारधाम यात्रा की तैयारियां तेजी पर है। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर सम्राट होटल के पास ऊपर से चट्टान से पत्थर गिरे। जिसकी चपेट में एक  बाइक सवार आ गया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  रुद्रप्रयाग-श्रीनगर के बीच सम्राट होटल के पास आज सुबह 10 बजे करीब चट्टान से पत्थर गिरने के कारण एक बाइक सवार घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कार्मिकों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर अपने सरकारी वाहन से घायल को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 5.26 करोड़ की धनराशि

बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान राकेश रावत निवासी परकण्डी, चौंदा, जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई है। उनका इलाज  जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top