Connect with us

अचानक उफान पर आए बरसाती नाले में बहने से पुलिस के जवान की मौत…

उत्तराखंड

अचानक उफान पर आए बरसाती नाले में बहने से पुलिस के जवान की मौत…

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस के लिए दुखद खबर आ रही है। नैनीताल में भारी बारिश के कारण उफान पर आए नाले में पुलिस के जवान की बहने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पुलिस जवान की बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने के कारण मौत हो गई है। जिसके बाद से उनके पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने राज्य में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास करने के दिए निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मूल रूप से थाना भीमताल क्षेत्र के निवासी महेश पलड़या उत्तराखंड पुलिस में होमगार्ड थे। वह हल्द्वानी के बहुउद्देशीय भवन स्थित एसएसपी ऑफिस में तैनात थे। बीती रात करीब 8:00 बजे वह अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक बरसात बढ़ी तो नाला भी उफान पर आ गया था। वह पैदल अपने घर जा रहे थे और इसी दौरान बहाव में नीचे की तरफ चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन

बताया जा रहा है कि देर रात स्थानीय लोगों द्वारा उनकी खोजबीन की गई थी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब शनिवार की सुबह 9:00 बजे नाले की तरफ उनका शव मिला है। जिसके बाद से उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने जवान के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top