Connect with us

देहरादून में फैला ठगी का जाल, मोबाइल से लोन लेना पड़ा भारी…

उत्तराखंड

देहरादून में फैला ठगी का जाल, मोबाइल से लोन लेना पड़ा भारी…

Uttarakhand News: आजकल लगभग हर दूसरा काम हमारे मोबाइल के जरिए हो जाता है। मोबाइल के आ जाने के बाद से कई काम बेहद आसानी से हो जाते हैं। मोबाइल से लोन भी लिया जा रहा है। लेकिन अगर आप मोबाइल से लोन लेने की सोच रहे है तो सावधान हो जाएं क्योंकि आपकी छोटी सी गलती आपके लिए भारी पड़  सकती है। जी हां देहरादून में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें  लोन के नाम पर महिला ठगी का शिकार हो गई  है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र पर 10 बेटियों की पढ़ाई को मिला नया जीवन…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में एक महिला को मोबाइल ऐप के ज़रिये सस्ता लोन लेना महंगा पड़ गया। मामला पटेलनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ऐप के ज़रिये उसे करीब 8500 रुपये का लोन मिला लेकिन इसके बदले में उससे पांच दिन में करीब 14 हजार रुपये वसूल लिये गए। इतना ही नहीं, महिला के फोटो के साथ अश्लील ट्रिक्स करते हुए आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पर्वतीय जिलों को मिली विशेषज्ञ चिकित्सकों की बड़ी सौगात

बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि 7 जनवरी को उसने एक ऑनलाइन कंपनी से लोन लिया। लोन लेते ही कंपनी से जुड़े लोग उससे पैसे वापस मांगने लगे। उसने बताया उन्होंने पहले मामूली ब्याज बताया था लेकिन बाद में लोन की रकम पर ज्यादा ब्याज मांगने लगे। तब पीड़िता ने 12 जनवरी तक लोन की रकम ब्याज समेत लौटा दी। इसके बाद भी उसे छुटकारा नहीं मिला। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की संस्तुति पर उप निबंधक ऋषिकेश निलंबित, मुख्यालय संबद्ध
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top