Connect with us

सुबह-सुबह कालसी-चकराता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तीन की मौत…

उत्तराखंड

सुबह-सुबह कालसी-चकराता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तीन की मौत…

Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है।  देहरादून से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह कालसी-चकराता मार्ग पर साहिया से पहले संभू की चौकी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बताया गया कि कार सवार चकराता घूमने जा रहे थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर घायल हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने रोजगार व स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की युवाओं के कौशल विकास और अधिकतम स्वरोजगार अवसरों पर दिया जोर… 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीती रात एक कार में गाजियाबाद से पर्यटक चकराता घूमने के लिए आ रहे थे। अचानक कालसी चकराता मोटर मार्ग पर सईया के पास स्वाडाखड्ड में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि कार में 4 लोग सवार थे। इस हादसे में 2 पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।। एक घायल पुरुष को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की संस्तुति पर उप निबंधक ऋषिकेश निलंबित, मुख्यालय संबद्ध

मृतकों की पहचान ऋषभ जैन पुत्र अतुल जैन पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद, सूरज कश्यप दुहाई गाजियाबाद और गुड़िया छोटा बाजार शाहदरा दिल्ली के रूप में हुई है। इसके अलावा कार सवार ज्ञानेंद्र सैनी मोतीवाला गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हैं, जिसे उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत कोठगी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top