Connect with us

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने जारी किए दो आदेश…

उत्तराखंड

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने जारी किए दो आदेश…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के शिक्षको के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने शिक्षकों के लिए दो महत्वपूर्ण आदेश जारी किए है। जिसमें एक आदेश शिक्षकों के तबादले तो दूसरा आदेश कर्मचारियों के सोशल मीडिया पर बयान बाजी को लेकर जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने ऐसे कई शिक्षकों पर कड़ा रुख अपनाया है, जो चार साल से एक जगह डटे हुए है और स्थानांतरण अधिनियम की कुछ खास धाराओं के कारण दुर्गम क्षेत्रों में स्थानांतरित नहीं किए गए। अब उन्हें स्थानान्तरित किया जायेगा, किन्तु ऐसे स्थानान्तरित शिक्षक को किसी भी दशा में एस.सी.ई.आर.टी. व डायट में पदस्थापित नहीं किया जायेगा। साथ ही यदि ऐसे शिक्षक पात्रता सूची में सम्मिलित होने से छूटे हों तो उन्हें तत्काल पात्रता सूची में सम्मिलित कर उक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गों के विकास हेतु ₹3.08 करोड़ स्वीकृत किए…

वहीं दूसरा आदेश सोशल मीडिया पर बयान बाजी को लेकर जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि इस आदेश में शिक्षको और कर्मचारियों की सोशलमीडिया पर बयानबाजी पर रोक लगाई गई है। आदेश में लिखा है कि यदि कोई शिक्षक और कर्मचारी सोशल मीडिया पर बयान बाजी करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कार्रवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top