Connect with us

उत्तराखंडः पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी, अब जेई हुआ गिरफ्तार…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी, अब जेई हुआ गिरफ्तार…

UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तर की परीक्षा का पेपर लीक करने के प्रकरण में गिरफ्तारियों का दौर जारी है।  शुक्रवार को मामले में एक जेई को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया ललित सहारनपुर में जल संस्थान का जेई है। उसकी पत्नी देहरादून में एक निगम में एई के पद पर तैनात है। एसटीएफ ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार कार्यक्रम में सीडीओ टिहरी ने सुनी जन समस्याएं

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरुवार को एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर से अवर अभियंता ललित कुमार को हिरासत में लिया है। वह सहारनपुर में जल संस्थान में तैनात है। आरोप है कि ललित पेपर लीक प्रकरण में मास्टरमाइंड हाकम सिंह रावत के लिए काम करता था। परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को पेपर उपलब्ध कराने और इसके एवज में रकम का सौदा करने में ललित की भूमिका सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

गौरतलब है कि एसटीएफ ने भाजपा से निष्कासित नेता हाकम सिंह रावत की गिरफ्तारी के बाद गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों की धरपकड़ तेज कर दी है। इससे पहले गुरूवार को अंकित रमोला को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद ललित को अब गिरफ्तार किया गया है। मामले में अब तक 20 गिरफ्तारी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं

वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी (वीडीओ) परीक्षा में हुई धांधली में भी अब गिरफ्तारियों का दौर शुरू होने वाला है। ढाई साल से भी अधिक समय की जांच के बाद विजिलेंस जल्द ही पहली गिरफ्तारी कर सकती है। इसमें भी बड़े-बड़े अधिकारियों और सफेदपोशों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top