Connect with us

इंतजार खत्मः कल इस समय जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट

उत्तराखंड

इंतजार खत्मः कल इस समय जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट

देहरादूनः उत्तराखंड बोर्ड को लेकर बड़ी खबर आ रह है। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो चुका। बताया जा रहा है कि 6 जून यानी कल सोमवार को रिजल्ट जारी होने वाला है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट हर साल की तरह एक साथ घोषित किया जाएगा। इस बार रिजल्ट शाम चार बजे आएगा। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत रिजल्ट जारी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नगला तराई स्थित निजी आवास पर पारंपरिक उल्लास के साथ मना होली पर्व…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार को परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में रिजल्ट जारी होगा। परीक्षार्थी रिजल्ट घोषित होने के बाद परिषद कार्यालय की वेबसाइट https://ubse.uk.gov.in/ या uaresults.nic.in पर देख सकते हैं। संभवत: पहली बार रिजल्ट शाम चार बजे घोषित किया जा रहा है। पहले रिजल्ट प्रात: 11 बजे घोषित होता आया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

गौरतलब है कि इस साल उत्तराखंड में 28 मार्च से 19 अप्रैल तक हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा आयोजित की गई थी। राज्य में दोनों परीक्षाओं के लिए 1333 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में हाईस्कूल के 129778 व इंटर के 113164 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसके बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 अप्रैल से नौ मई के बीच हुआ। इसके बाद से उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रिजल्ट बनाने की तैयारी में जुटा था।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में सीएसडी कैंटीन और सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण…

 

इंतजार खत्मः कल इस समय जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top