Connect with us

गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का एमडीडीए ने लिया संकल्प…

उत्तराखंड

गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का एमडीडीए ने लिया संकल्प…

 

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महान विभूतियों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि गांधी का जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित था। उन्होंने स्वच्छता को व्यक्तिगत आदत के साथ सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित किया। उनके विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव और मानवता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष देश की सुरक्षा और कृषि व्यवस्था में जवानों और किसानों के योगदान की महत्ता को रेखांकित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का जनआंदोलन : धामी

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्राधिकरण के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हाईटेक कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की 24×7 निगरानी, आपदा प्रबंधन को मिली तकनीकी मजबूती
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top