Connect with us

उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार, हेलीपैड बनाने का काम शुरू…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार, हेलीपैड बनाने का काम शुरू…

देहरादूनः देवभूमि की वादियों की हवाई सैर अब आसान और सुलभ होनी वाली है। सरकार ने इसकी कवायद तेज कर दी है। सैलानियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से सरकार अब हेली सेवाओं को विस्तार देने जा रही है। जिसकी कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़- मुनस्यारी में हेली सेवाओं का संचालन शुरू होने वाला है। साथ ही पांच स्थानों पर सी-प्लेन उतारने की तैयारी है।

हेलीपैड बनाने का काम शुरू

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रशासन द्वारा अब हेमकुंड साहिब और मुनस्यारी के लिए हेली सेवाओं के संचालन की तैयारी चल रही है। साथ ही पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि  मुनस्यारी में हेलीपैड के लिए जमीन तलाश ली गई है, जहां हेलीपैड बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। हालांकि हल्द्वानी से पहले धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन प्रस्तावित था। यहां सेना ने हेलीपैड के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…

सीधे पहुंच सकेंगे हेमकुंड साहिब

वहीं दूसरी बड़ी हेली सेवा हेमकुंड साहिब के लिए है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास परिषद ने हेमकुंड साहिब के निकट ही हेलीपैड के लिए जमीन तलाश ली है। यहां भी जल्द हेलीपैड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्री हेली सेवाओं के जरिये सीधे हेमकुंड साहिब तक पहुंच सकेंगे। हालांकि अभी हेलीकाप्टर गोविंदघाट से घांघरिया तक जाता है। यहां से यात्रियों को पांच किमी का पैदल सफल तय करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

टिहरी झील से होगी सी-प्लेन उतारने की शुरूआत

उत्तराखंड में पांच स्थानों पर सी प्लेन उतारने की भी तैयारी चल रही है। समुद्रमाला योजना के तहत केंद्र ने इसकी मंजूरी प्रदान कर दी है। हालांकि, इसके लिए अब प्रदेश को केंद्र द्वारा गठित एसपीवी से करार करना है। उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर का हरिपुरा जलाशय, ऋषिकेश बैराज, टिहरी झील, नानकमत्ता बैराज और कालागढ़ झील में सी प्लेन उतारे जाएंगे। इसकी शुरुआत टिहरी झील से होगी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका, स्पॉट ट्रायल से मिलेगा अवसर…

हेली सेवाओं के आठ मार्ग स्वीकृत

गौरतलब है कि उत्तराखंड में क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत हवाई सेवाओं के तीन और हेली सेवाओं के आठ मार्ग स्वीकृत हैं। हवाई सेवाओं की बात करें तो इनमें देहरादून-पंतनगर, हिंडन-देहरादून-पिथौरागढ़ और पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा संचालित की जानी हैं। इनमें से अभी देहरादून-चिन्यालीसौड़, देहरादून-गौचर, देहरादून-श्रीनगर व देहरादून-टिहरी मार्ग पर हेली सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार, हेलीपैड बनाने का काम शुरू…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top