Connect with us

ब्रेकिंग: सुबह-सुबह भाजपा नेता की दुर्घटना में मौत से क्षेत्र में सन्नाटा…

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: सुबह-सुबह भाजपा नेता की दुर्घटना में मौत से क्षेत्र में सन्नाटा…

उत्तराखंड के चंपावत जिले से सोमवार की सुबह दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां टनकपुर–चंपावत नेशनल हाईवे पर एक टिप्पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में टिप्पर स्वामी भाजपा नेता की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना में भाजपा नेता के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश…

भाजपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि जगदीश सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया यहां से कैसे होगा घटना की जांच की जाएगी। मिला जानकारी के मुताबिक भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह (46) सोमवार की सुबह अपने टिप्पर से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…

हादसे में जगदीश सिंह व वाहन सवार बेलखेत निवासी नरेश सिंह (45) को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया और नरेश सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top