Connect with us

अलकनंदा के तेज बहाव में बहा पुल, मजदूर लापता, रेस्क्यू जारी…

उत्तराखंड

अलकनंदा के तेज बहाव में बहा पुल, मजदूर लापता, रेस्क्यू जारी…

उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बनकर बरस रही हैं। वहीं चमोली जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत अस्थाई पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसमें काम करने वाला दो मजदूर अलकनंदा के तेज बहाव में बह गए। हादसे में जहां एक मजदूर को बचा लिया गया है।वहीं दूसरा मजदूर लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

मिली जानकारी के अनुसार चमोली बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत काम चल रहा है, इसीलिए यहां पर अस्थायी पुल बनाया गया था, इस पुल से ही भारी भरकम मशीनों को इधर से उधर ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि आज काम करने के दौरान भारी बारिश से ये पुल ध्वस्त हो गया है। हादसा दोपहर 12.40 बजे हुआ है। हादसे की चपेट में दो मजदूर भी आ गए और अलकनंदा नदी में बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी

बताया जा रहा है कि हादसे में  एक मजदूर लहरों से किनारे लगकर बच गया, जबकि दूसरा नदी के तेज धारा में बह गया। लापता युवक की खोजबीन जारी है। लापता युवक का नाम सोनू (28) स्वर्गीय दयाराम निवासी ग्राम रौंदी, थाना सुभाष नगर बरेली (उत्तर प्रदेश) बताया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय पुलिस नदी में बहे युवक की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जौनसार-बावर महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने की विकास योजनाओं की झड़ी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top