Connect with us

केंद्र ने दी उत्तराखंड को रेल प्रोजेक्ट्स के लिए 5004 करोड़ रुपये की सौगात…

उत्तराखंड

केंद्र ने दी उत्तराखंड को रेल प्रोजेक्ट्स के लिए 5004 करोड़ रुपये की सौगात…

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में रेल प्रोजेक्ट्स के लिए 5004 करोड़ रुपये की सौगात दी है । इससे अब रेलवे स्टेशनों की काया पलट होगी। ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट में तेजी आयेगी तो वहीं हरिद्वार , देहरादून रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा । नौ अन्य स्टेशनों पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी ।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ

मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

बताया जा रहा है कि प्रदेश में 11 प्रमुख रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रूप भी दिया जाएगा। काशीपुर , लालकुआ , रामनगर , टनकपुर , किच्छा काठगोदाम , हरावाला , रुड़की और कोटद्वार रेलवे स्टेशनों पर लिफ्ट के साथ स्वचालित सीढ़ियां लगाई जाएंगी । बिल्डिंग का कायाकल्प प्लेटफार्म विस्तारीकरण आधुनिक शौचालय , यात्री विश्राम वाटर एटीएम बूथ आदि का निर्माण होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में रेल सुविधाओं के विकास के लिए केंद्रीय बजट में 5,004 करोड़ रुपए का प्रावधान किए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे निस्संदेह राज्य में रेल सुविधाओं का विस्तार होगा व यात्रियों के सुविधाओं में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top