Connect with us

सीएम धामी ने मुख्य वित्त अधिकारी रहे अमित जैन को किया निलंबित, जानें कारण…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने मुख्य वित्त अधिकारी रहे अमित जैन को किया निलंबित, जानें कारण…

उत्तराखंड में धामी सरकार एक्शन में है। सीएम धामी ने एक अधिकारी को निलंबित कर  दिया है। बताया जा रहा है कि तमाम विवादों में रहने वाले आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी रहे अमित जैन को तगड़ा झटका लगा है। सीएम ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अमित जैन को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई भ्रष्टाचार के मामले में की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में सीएम धामी से मिलीं सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिना देर किए सीधे अमित जैन को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि अमित जैन  ट्रांसफर के बावजूद चेक काट रहे थे। यह जानकारी सीधे सरकार को मिली थी। जिसपर एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री ने इसकी गोपनीय जांच कराई थी। मामला सही पाने पर अब इन्हें निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी बांध विस्थापित परिवार को 15 साल बाद मिला अपना हक…

गौरतलब है कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की पहले से ही जांच चल रही है। इस मामले में कई लोग विजिलेंस की रडार पर भी हैं। इस अब उनपर फिर गंभीर आरोप लगे।26 जून को अमित जैन का तबादला पेंशन एवम हकदारी निदेशालय में किया गया था। लेकिन जैन ट्रांसफर आदेश को धता बताते हुए लगातार आयुर्वेद विवि में काम करते रहे। और चेक से भुगतान करते रहे। सीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच करायी और निलम्बन के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top