Connect with us

छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…

उत्तराखंड

छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं, सुशासन मॉडल और राज्य में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित करने वाला राज्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के पत्रकारों का उत्तराखंड भ्रमण राज्य की संस्कृति, इतिहास और विकास यात्रा को समझने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि चारधाम, पंचकेदार, पंचबदरी, पंचप्रयाग, हेमकुंड साहिब, पूर्णागिरि, जागेश्वर, आदि कैलाश और ओम पर्वत जैसे धार्मिक स्थल देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन के साथ साहसिक, ईको, वेलनेस, ग्रामीण और होमस्टे आधारित पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष सेवाओं के विस्तार और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के निर्देश…

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री की आदि कैलाश यात्रा के बाद सीमांत क्षेत्र को वैश्विक पहचान मिली है, जिससे वहां पर्यटन गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड में 25 करोड़ से अधिक पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचे हैं।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार ‘राउंड द ईयर टूरिज्म’ की अवधारणा पर कार्य कर रही है और शीतकालीन यात्रा को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट…

मुख्यमंत्री ने बताया कि केदारनाथ और बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत दोनों धामों का व्यापक पुनर्विकास किया जा रहा है। वहीं सड़क, रेल और हवाई संपर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाओं के पूरा होने से पर्यटन और निवेश को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार और पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। राज्य सरकार निवेश, उद्योग, महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भी अनेक महत्वपूर्ण पहल कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन में मॉडल राज्य बनाने पर जोर…

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए विश्वास जताया कि प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड की विकास यात्रा और पर्यटन संभावनाओं को देशभर तक पहुंचाएगा। उन्होंने पत्रकारों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोगों को आगामी कुंभ में देवभूमि उत्तराखंड आने का आमंत्रण भी दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों, बेहतर आधारभूत संरचना और पर्यटन क्षेत्र में आए बदलावों की सराहना की।

इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, छत्तीसगढ़ सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक धनंजय राठौर सहित 20 से अधिक पत्रकार उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top