Connect with us

सीएम धामी ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक , दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक , दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को स्मार्ट सीटी बनाने की कवायद जारी है। जिसके तहत आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा बैठक की है। बैठक में सीएम ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आधिकारियों को दो टुक कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जनता का पैसा जनहित में सही प्लानिंग से उपयोग होने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा क‍ि स्मार्ट सिटी के तहत जो भी कार्य हो रहे हैं, उनमें स्मार्ट देहरादून के लिए सबसे अच्छा क्या किया जा सकता है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी कार्य गुणवत्तापूर्वक तय सीमा के अंतर्गत क‍िए जाए। जन प्रतिनिधियों द्वारा द‍िए जा रहे सुझाव को गम्भीरता से अमल में लाया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी सड़के गड्ढ़ा मुक्त हो। उन्होंने अधिकारियों को ग्रीन सिटी क्लीन सिटी के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…

मुख्यमंत्री ने स्‍मार्ट स‍िटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के तहत जो कार्य किए जा रहे हैं, आने वाले 50 सालों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किए जाएं। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए। कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी पाई गई तो संबंधितों पर सख्त कारवाई की जाएगी। उन्होंने गढ़वाल कमिश्नर को भी स्मार्ट सिटी के कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – मुख्यमंत्री
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top