Connect with us

उत्तराखंड कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति गठित, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति गठित, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि हाईकमान ने प्रदेश के लिए अनुशासनात्मक समिति गठित की है। इसकी जिम्मेदारी उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता नवप्रभात को सौंपी गई है। जिसके आदेश भी जारी किया है। इसके साथ ही समिति के पदाधिकारियों के नाम भी घोषित किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने समिति के पदाधिकारियों का पत्र जारी किया है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नेता नवप्रभात को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है और धनीलाल शाह को इसका सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. महेंद्र सिंह पाल, राम सिंह सैनी तथा प्रभु लाल बहुगुणा को समिति का सदस्य बनाया गया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने समिति के पदाधिकारियों के नाम का अनुमोदन किया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का खास माने जाने वाले नवप्रभात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक है। वह कांग्रेस की सरकार में मंत्री पद पर रहे हैं। नवप्रभात को विकासनगर से विधायक रहे राजनीति की जोड़ गणित उनके पिता ब्रह्मदत्त से मिली है। बताया जाता है कि विकासनगर पछवादून इलाके के ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी पकड़ मजबूत रही है। वह दो बार कैबिनेट मंत्री पद पर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top