Connect with us

चमोली हादसे में एक ही गांव के नौ लोगों की मौत से शोक की लहर, एक परिवार से उठी तीन अर्थी…

उत्तराखंड

चमोली हादसे में एक ही गांव के नौ लोगों की मौत से शोक की लहर, एक परिवार से उठी तीन अर्थी…

उत्तराखंड के चमोली कस्बे में नमामि गंगे के प्रोजेक्ट में हुए दर्दनाक हादसे ने कई लोगों के परिवार की खुशियां छीन ली। करंट फैलने से हुए इस हादसे में जिन 16 व्यक्तियों की जान गई, उनमें से नौ अकेले हरमनी गांव के हैं। हादसे के बाद से हरमनी गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार से तीन अर्थियां एक साथ उठी है। दो बेटे और पति की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  वहीं गांव के तीन व्यक्ति घायल भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

मिली जानकारी के अनुसार नमामि गंगे के प्रोजेक्ट में हुए हादसे में जहां 16 लोगों की मौत हुई तो वहीं इस हादसे की चपेट में एसटीपी के चौकीदार गणेश लाल भी आए। इस हादसे ने उनके परिवार के तीन लोगों की जिंदगियां लील ली। बताया जा रहा है कि गणेश की करंट की चपेट में आने से रात को ही मौत हो गई थी और सूचना मिलने पर सुबह जब पिता महेंद्र लाल व बड़ा भाई सुरेश उर्फ दीपू कुमार मौके पर पहुंचे तो उनकी भी करंट की चपेट आकर जान चली गई। दो बेटे और पति की मौत से मां व छोटा भाई बेसुध हैं। रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे ने उनका सब कुछ छीन लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी

बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नमामि गंगे के प्रोजेक्ट में हुए हादसे में मारे गए 16 लोगों के परिजनों और घायलों से मिलने के लिए गोपेश्वर पहुंचे। इसी बीच उन्होंने कहा कि घायलों के चेहरे पर अब भी भय की छाया दिखाई दे रही है। उनको विश्वास नहीं हो रहा है कि जहां उनके साथ खड़े 16 लोग बिजली के करंट लगने से कालकल्वित हो गए, उसमें वो कैसे बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top