Connect with us

गूगल ने 2000 से अधिक पर्सनल लोन देने वाले एप किए बैन, जानें कारण…

उत्तराखंड

गूगल ने 2000 से अधिक पर्सनल लोन देने वाले एप किए बैन, जानें कारण…

आज हर हाथ में फोन दिख ही जाता है। फोन से कई तरह के अपराधिक मामले में भी सामने आते  है। ऐसे में गूगल ने बड़ी कार्रवाई की है।  बताया जा रहा है कि गूगल ने ऑनलाइन पर्सनल लोन देने वाले दो हजार से ज्यादा ऐप्स पर बैन लगा दिया है। अगर आप के भी फोन में ये ऐप है तो आप डीलिट कर दीजिए। आइए जानते है किन ऐप्स पर लगा है बैन और क्यों..?

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में सीएसडी कैंटीन और सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण…

मिली जानकारी के अनुसार कई ऐप्स पर ग्राहकों से झूठा दावा करने और गलत तरीके से लोन की रिकवरी करने के आरोप लगे हैं। भारत सरकार पर्सनल लोन देने वाले एप पर सख्ती बरत रही है और अब इस तरह के एप को लोन देने की इजाजत नहीं है। इस मामले में भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने गूगल से जवाब भी मांगा था। जिसके जवाब में गूगल ने 2000 से अधिक पर्सनल लोन देने वाले एप को बैन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा…

वहीं बताया जा रहा है कि गूगल ने पर्सनल लोनिंग ऐप्स के नियमों में संशोधन किया है। साथ ही जिन ऐप्स पर यूजर्स की पर्सनल जानकारी चोरी करने और फिर उस पर्सनल जानकारी का इस्तेमाल करके लोन रिकवरी के आरोप हैं। ऐसे 2 हजार से भी ज्यादा मोबाइल एप को अपने प्ले स्टोर से हटाया है। बताया जा रहा है कि यह एप पर्सनल लोन ऑफर कर रहे थे और फिर रिकवरी के  लिए लोगों को ब्लैकमेल तक करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top