Connect with us

हल्द्वानीः इस हाल में मिला नवजात शिशु का शव, जांच शुरू…

उत्तराखंड

हल्द्वानीः इस हाल में मिला नवजात शिशु का शव, जांच शुरू…

उत्तराखंड में इंसानियत को शर्मसार करता मामला सामने आया है। यहां हल्द्वानी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। मामला  बैलपड़ाव चौकी के रतनपुर ग्रामसभा चंद्रपुर सिंचाई गूल का बताया जा रहा है। पुलिस ने मासूम का शव कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चंद्रपुर रतनपुर में ग्रामीणों ने सिचांई नहर में एक बच्चे का शव देखा। आनन-फानन में इसकी सूचना आग की तरह तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम का शव कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…

बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए शव का पंचनामा भर कर हल्द्वानी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना है कि किसी ने अपने कृत्य को समाज से छिपाने के लिए बच्चे को नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top