Connect with us

उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर, चार जवान घायल, एक की मौत…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर, चार जवान घायल, एक की मौत…

Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे से आ रही है। यहां सूखीढांग के पास ट्रक और एसएसबी की बस में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एसएसबी के चार जवान घायल हो गए है। वहीं सितारगंज में एक युवक की अन्य हादसे में मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को एसएसबी की बस फायरिंग के प्रशिक्षण के लिए बनबसा जा रही थी। इस दौरान सूखीढांग के पास ट्रक और बस की टक्कर हो गई। हादसे में चार जवान घायल हो गए है। जिनमें एक जवान की हालात गंभीर बताई जा रही है। जवान को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अन्य तीन जवानों को भी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर शिविरों का डीएम ने किया निरीक्षण, बोले—कोई पात्र मतदाता सूची से न छूटे…

तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला

वहीं दूसरी ओर सितारगंज में सिडकुल रोड पर सड़क पार कर रहे एक युवक को प्राइवेट फैक्ट्री की बस ने कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक सिडकुल रोड पर कल्याणपुर गांव के पास अपने मवेशियों के लिए घास काटने निकला था। इस दौरान तेज रफ़्तार बस ने उसे कुचल दिया। बस के नीचे आने से युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान इंद्र सिंह बोहरा के रूप में हुई है। वहीं सूचना पर पहुंची  पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top