Connect with us

उत्तराखंड में इन्हें सौंपा गया विधानसभा सचिव का अतिरिक्त कार्यभार

उत्तराखंड

उत्तराखंड में इन्हें सौंपा गया विधानसभा सचिव का अतिरिक्त कार्यभार

उत्तराखंड विधानसभा से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि भर्ती घोटाले के सामने आने के बाद से रिक्त चल रहे सचिव के पद को शासन ने लंबे समय के बाद भर दिया है। शासन ने मोहम्मद दानिश को विधानसभा सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौपा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…

मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद दानिश विधायी विभाग में सचिवालय में तैनात हैं उन्हें विधानसभा सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखण्ड हाईकोर्ट से प्राप्त सहमति के क्रम में शहनशाह मुहम्मद दिलबर दानिश, उच्चतर न्यायिक सेवा की तैनाती सचिव, विधान सभा सचिवालय के पद पर हुई है। इसके क्रम में दानिश ने सचिव, विधायी एवं संसदीय कार्य के साथ ही उत्तराखण्ड विधान सभा के सचिव का पदभार आज दिनांक 09 अगस्त, 2023 को ग्रहण कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

गौरतलब है कि उत्‍तराखंड विधानसभा सचिवालय में नियुक्तियों में अनिमितता के मामले में विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को निलंबित किया था। विधानसभा सचिवालय में विवादों से घिरी 228 नियुक्तियां रद करने की सिफारिश की गई है। अब इस पर शासन फैसला लेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन सख्त, 51 मामलों का निस्तारण और 5 में एफआईआर के निर्देश…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top