Connect with us

उत्तराखंड में अब आम जन पर पड़ेगी मंहगाई की मार, हर साल होगी यूजर्स चार्ज में बढ़ोतरी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अब आम जन पर पड़ेगी मंहगाई की मार, हर साल होगी यूजर्स चार्ज में बढ़ोतरी…

उत्तराखंड में अब आम जन पर मंहगाई की मार पड़ने वाली है। बताया जा रहा है कि अब राज्य में यूजर चार्जेस बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। अब हर साल पहली अप्रैल को सरकारी सेवाओं के एवज में वसूले जा रहे यूजर चार्जेस में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी। इसका आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उपयोगकर्ता शुल्क की दरों को प्रचलित बाजार की महंगाई से जोड़ने के लिए शासन ने आदेश जारी किए है। जिससे अब अस्पतालों में पर्ची शुल्क, रोगों की जांच का शुल्क, ड्राइविंग लाइसेंस व उसका रिन्यूवल, आरसी, वाहनों का ट्रांसफर, आय प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, खाता-खतौनी की नकल, रजिस्ट्री की नकल, पेयजल बिल, समेत कई अन्य विभागीय सेवाओं के एवज में यूजर चार्ज बढ़ जाएगा। जो पहली अप्रैल को पांच फीसदी बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नगला तराई स्थित निजी आवास पर पारंपरिक उल्लास के साथ मना होली पर्व…

बताया जा रहा है जनसेवाओं की मरम्मत और देखरेख के लिए धनराशि प्राप्त करने के लिए यूजर्स चार्ज में बढ़ोतरी की जाएगी। अभी तक विभागों के स्तर पर तीन से पांच वर्ष के अंतराल में उपयोगकर्ता शुल्क वसूलने की प्रवृत्ति थी, जो एकमुश्त अधिक दिखाई देता था। लेकिन अब हर साल पांच फीसदी शुल्क बढ़ाया जाएगा। सभी विभागों को अपने-अपने वेब पोर्टल एप के माध्यम से यूजर चार्ज लेने के लिए यूपीआई की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top