Connect with us

गर्व: देवभूमि के लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीता…

उत्तराखंड

गर्व: देवभूमि के लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीता…

उत्तराखंड के शटलर लक्ष्य सेन का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सिंगल्स फाइनल में भारत के बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने मलेशिया के वर्ल्ड नंबर-42 त्जे यंग को 19-21, 21-9 और 21-16 से हराकर पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड जीता। 10वें नंबर के शटलर लक्ष्य सेन ने अब तक CWG में सिर्फ एक मेडल जीता है। यह उन्होंने इसी बार मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर जीता था।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज…

आज के मुकाबले में मलेशिया के वर्ल्ड नंबर-42 त्जे यंग पहले गेम में लक्ष्य सेन उलटफेर का शिकार हुए और यह गेम 19-21 से गंवा दिया। दूसरे गेम में लक्ष्य ने शानदार वापसी की और 21-9 के अंतर से जीत दर्ज कर मैच में बराबरी की और उसके बाद तीसरे गेम में अपने दबदबे को कायम रखते हुए 21-16 से गेम अपने नाम कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं…

पहले गेम में हारने के बाद लक्ष्य सेन ने जिस जज्बे के साथ वापसी की वह पूरे देश को गौरवान्वित कर रहा है। भारत के 21 वर्षीय शटलर लक्ष्य सेन को इस बड़ी जीत के लिए बधाई दीजिए- लक्ष्य विश्व स्तर पर भारत का नाम ऐसे ही रोशन करते रहे शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top