Connect with us

बधाई: सेना में शामिल हुए ऋषिकेश के मयंक, तीर्थनगरी हुई गौरवान्वित…

उत्तराखंड

बधाई: सेना में शामिल हुए ऋषिकेश के मयंक, तीर्थनगरी हुई गौरवान्वित…

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि तीर्थनगरी ऋषिकेश के मयंक जोशी ने सेना में अफसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मयंक के सेना में अफसर बनने पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में खुशी की लहर है सिटी क्लब ऋषिकेश के होनहार वॉलीबॉल खिलाड़ी मयंक जोशी ने चेन्नई के अलंदूर स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में अपनी कड़ी मेहनत और लगन ने के बल पर बीते शनिवार को पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट बन कर भारतीय सेना का हिस्सा बने हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी रोड पर 15 दिन में दो लेन सड़क तैयार करने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण

मयंक ने ऋषिकेश के भरत मंदिर पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट व ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून से बीटेक का प्रशिक्षण प्राप्त किया । मयंक ने वॉलीबॉल में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया है । मयंक की इस उपलब्धि पर उनके कोच राजीव गौड़ और सुखदेव बडोनी सहित सिटी क्लब ऋषिकेश में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

मयंक के पिता दिनेश चंद्र जोशी देहरादून के दून अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट पद पर कार्यरत है जबकि माता अनिता जोशी गृहणी है। मयंक के पिता दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि बचपन से ही मयंक का भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना था जो कि मयंक ने कठिन परिश्रम कर उसमें सफलता प्राप्त की। उसकी इस उपलब्धि पर आज पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  112 ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ा, 111 और बालिकाओं के दाखिले की तैयारी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top