Connect with us

राम झूला पुल पर आवाजाही अग्रिम आदेश तक बंद…

उत्तराखंड

राम झूला पुल पर आवाजाही अग्रिम आदेश तक बंद…

Tehri News: उत्तराखंड में जहां बारिश ने जमकर आफत बरसाई है। नदियां उफान पर है। कई पुल टूट गए हैं, मकान ढह गए है। सड़के धंस गई है। वहीं इस बीच टिहरी से बड़ी खबर  आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां लगातार हुई बारिश से राम झूला पुल का पुस्ता क्षतिग्रस्त होने लगा है। जिस कारण इसे अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप पुल पर जाने का प्लान बना रहे है तो आपको निराश लौटना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…

मिली जानकारी के अनुसार गंगा का जलस्तर निरंतर बढ़ने के कारण तटीय इलाकों में भूकटाव हो रहा है। लगातार हुई बारिश से राम झूला पुल के जनपद टिहरी वाले छोर पर पुल का पुस्ता क्षतिग्रस्त होने लगा है।  पुल के नीचे करीब 30 मी तक कटाव हो गया है। गंगा का जलस्तर अभी भी बढ़ा हुआ है, जिससे कटाव लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से सावधानी बरतते हुए पुल पर आवाजाही अग्रिम आदेश तक बंद कर दी गई है। वहीं मुनिकीरेती तथा स्वर्ग आश्रम-लक्ष्मण झूला को जोड़ने के लिए अब एकमात्र जानकी सेतु ही विकल्प रह गया है। जिससे आवाजाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज…

गौरतलब है कि ऋषिकेश में नदी के दो किनारों को पार करने के लिए दो पुल बने हैं। एक राम झूला और दूसरा लक्ष्मण झूला। लक्ष्मण झूला तो पहले ही लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। लक्ष्मण झूला को 13 जुलाई 2019 को सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट के बाद आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। जिसके बाद यहां विकल्प के रूप में बजरंग सेतु का निर्माण जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top