Connect with us

अब संस्कृत विद्यालयों व मदरसों में भी स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट अनिवार्य…

उत्तराखंड

अब संस्कृत विद्यालयों व मदरसों में भी स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट अनिवार्य…

उत्तराखंड में धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अब संस्कृत विद्यालयों व मदरसों सहित सभी शिक्षण संस्थानों में भारत स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएगी। जिसके लिए जिलों में जिला स्काउट मास्टर के खाली पदों पर शीघ्र तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने शिक्षा महानिदेशालय में भारत स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड की पहली समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कई अहम निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी निजी शिक्षण संस्थानों, संस्कृत विद्यालयों व मदरसों में बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन तथा व्यावहारिक नैतिक मूल्यों का ज्ञान देने के लिए स्काउट एंड गाइड्स यूनिट स्थापित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट…

बताया जा रहा है कि अब स्काउट एंड गाइड व रोवर रेंजर में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, टीबी उन्मूलन, नमामि गंगे व स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ा जाएगा। सभी जिलों में जिला स्काउट मास्टर के खाली पदों पर शीघ्र तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top