Connect with us

विश्व दिव्यांग दिवस पर सीएम धामी ने दी दिव्यागजनों को सौगात, की ये बड़ी घोषणाएं…

उत्तराखंड

विश्व दिव्यांग दिवस पर सीएम धामी ने दी दिव्यागजनों को सौगात, की ये बड़ी घोषणाएं…

Uttarakhand News:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांग जनों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यागजनों  के लिए चार बड़ी घोषणाएं की है। कृत्रिम अंगों के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को दौगुना किया है तो वहीं राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि 5 हजार से बढ़ाकर 8 हजार करने सहित कई घोषणाएं की है। साथ ही 32 दिव्यांगजनों को सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में दिव्यांगों के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांग जनों के लिए चार बड़ी घोषणाएं भी की है। उन्होंने घोषणा कि की दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंगों के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि 3,500 से बढ़ाकर 7,000 रु की गई। दिव्यांग पेंशन योजना को सरलीकृत करते हुए सभी दिव्यांग जन पेंशन के पात्र किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ

उन्होने कहा कि दिव्यांगजनों को परीक्षाओं में उत्तीर्ण अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गयी साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों के सेवायोजक अधिकारियों की राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि 5 हजार से बढ़ाकर 8 हजार की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार कई सारी योजनाओं पर काम कर रही है। दिव्यांगों की प्रतिभाएं हर क्षेत्र में देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाया साथ ही कुल 32 दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मान पत्र एवं 5-5 हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया। जिसमें 10 उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, 11 दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी, 10 स्वतः रोजगार में दिव्यांगजन एवं 1 सेवायोजक अधिकारी शामिल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top