Connect with us

उत्तराखंड में यहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत…

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में चंडाक के पास स्कोर्पियो का एक्सीडेंट हो गया जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई। आज दिनाँक 12 नवंबर 2022 को प्रातः पुलिस लाइन पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक वाहन देर रात्रि वरदानी माता मंदिर, चंडाक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिस हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

उक्त सूचना पर पिथौरागढ़ से मुख्य आरक्षी बहादुर सिंह बजेठा के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई। उक्त वाहन स्कोर्पियो (UK 05 C 7181) अनियन्त्रित होकर मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 50 मीटर नीचे गिर गया था, जिसमे एक व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  पंजाब प्रवास के दौरान दुकान पर पहुंचे सीएम धामी, खरीदी मूंगफली और नमकीन…

SDRF टीम द्वारा प्रातः कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन चालक भुवन गुंजियाल पुत्र बहादुर गुंजियाल, 58 वर्ष निवासी तिलडूंगरी, पिथौरागढ़ का शव दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बरामद कर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही करते हुए सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर मालाग्राम पहुंचे सीएम धामी, पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top