Connect with us

वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए रेलवे अधिकारियों ने किया निरिक्षण, जल्द दौड़ेगी सुपरफास्ट…

उत्तराखंड

वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए रेलवे अधिकारियों ने किया निरिक्षण, जल्द दौड़ेगी सुपरफास्ट…

Uttarakhand News: देहरादून से दिल्ली का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब जल्द ही  दिल्ली से देहरादून जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि 29 मई से दून से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो सकता है। जिसके लिए कवायद शुरू हो गई है। इस ट्रेन के चल जाने के बाद उत्तराखंड के धार्मिक और टूरिस्ट प्लेस तक जाने में भी आसानी होगी। चलिए आपको इस ट्रेन के बारे में, रूट और कुछ किराए की जानकारी देते हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  देहरादून से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी को लेकर महाप्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों ने 18 मई को देहरादून रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद रेल मंडल के देहरादून से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 29 मई से शुरू किया जाना है। जिसके लिए रेलवे के अधिकारी देहरादून रेलवे स्टेशन आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही लक्ष्य : प्रदीप बत्रा…

रेलवे मुख्यालय की सूचना के अनुसार 29 मई को प्रधानमंत्री देहरादून से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। उद्घाटन समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।हालांकि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन का समय अभी निर्धारित नहीं हुआ है ।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…

ये हो सकता है रूट प्लान

रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेन दिल्ली से उत्तर प्रदेश को क्रॉस करते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी। ट्रेन कहां-कहां रुकेगी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कयास लग रहे हैं कि कुछ बड़े स्टेशनों पर इसका स्टॉप होगा। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी। इस बीच मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार में इसका स्टॉप हो सकता है। इस तरह से दिल्ली-देहरादून वंदे भारत बीच में 4 स्टेशनों पर रुकेगी। इससे हरिद्वार व उत्तराखंड के अन्य पर्यटक स्थलों पर पहुंचने में लोगों को आसानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले—गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

जानें किराया

बताया जा रहा है कि दिल्ली से देहरादून के बीच चल रही वंदे भारत ट्रेन शाम के समय करीबन 5 बजे दिल्ली से चलेगी और रात के करीवन 10 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं देहरादून ये ये ट्रेन सुबह 8 बजे चलेगी और दोपहर को 1 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। अगर ट्रेन के किराए के बारे में बात करें तो एसी चेयरकार में इस ट्रेन का किराया 915 रुपए रहेगा। वहीं एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार में ट्रेन का किराया 1425 रुपए रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top