Connect with us

उत्तराखंड की साक्षी दुमका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, सेना की वर्दी पहन प्रदेश का नाम किया रोशन…

उत्तराखंड

उत्तराखंड की साक्षी दुमका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, सेना की वर्दी पहन प्रदेश का नाम किया रोशन…

उत्तराखंड को ऐसे ही वीरभूमि नहीं कहा जाता है। यहां की मिट्टी और बच्चों में भारतीय सेना में जाने का जज्बा किसी से छुपा नहीं है। इस कड़ी में अब हल्द्वानी हल्दुचौड़ की बेटी सेना में अफसर बन गई है। ये बेटी सिर्फ अफसर ही नहीं बनी है। इसने अपने बैच में टॉप कर गोल्ड मेडल जीत प्रदेश को गौरावान्वित किया है। जिससे उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के हल्दुचौड़ की रहने वाली साक्षी दुमका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। साक्षी हल्दुचौड़ के ग्राम दुमकाबंदर उमापति की रहने वाली हैं। साक्षी की ट्रेनिंग कमांड हॉस्पिटल कोलकाता से पूरी हुई है। साक्षी ने अपने बैच में टॉप किया है और गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया है। बताया जा रहा है कि उनकी पहली पोस्टिंग आर्मी हॉस्पिटल आरआर दिल्ली में होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे

साक्षी के पिता गोपाल दत्त दुमका भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके है। उन्हे अपने पिता से ही सेना में जाने की प्रेरणा मिली। बचपन में देखे इस सपने  को अब उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर पूरा कर दिखाया है। वहीं उनकी इस कामयाबी पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके पूरे परिवार में जश्न का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

गौरतलब है कि वीरभूमि के युवा दिन प्रतिदिन कड़ी से कड़ी मेहनत भारतीय सेना की वर्दी पहन देश रक्षा कर रहे है। वहीं इसमें बेटियां भी पीछे नहीं है। राज्य की बेटियां भी इस कड़ी में अब बेटों के कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top