Connect with us

उत्तराखंड: खाई में कार गिरने से SBI के असिस्टेंट बैंक मैनेजर की मौत…

उत्तराखंड

उत्तराखंड: खाई में कार गिरने से SBI के असिस्टेंट बैंक मैनेजर की मौत…

देवप्रयाग। देवप्रयाग में खाई में एक कार गिरने से SBI के एक असिस्टेंट बैंक मैनेजर की मौत हो गई।
आज दिनाँक 13 दिसम्बर 2022 को थाना देवप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि बछेलीखाल के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी से SDRF टीम HC प्रेम बिष्ट के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर देखा गया कि एक स्विफ्ट कार (UK07 AN 5419) अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। उक्त वाहन में एक व्यक्ति सवार था जो देवप्रयाग से देहरादून आ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर क्षेत्र के 6 सरकारी विद्यालयों को मिला भूमि का मालिकाना हक, मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी…

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक अपनी पहुँच बनाई। वाहन सवार व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का शव वाहन से निकालकर रोप व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…

मृतक का नाम:-
शरद कुमार शर्मा पुत्र स्व0  शिव चरण शर्मा (असिस्टेंट बैंक मैनेजर SBI), निवासी:- बंजारावाला, देहरादून।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top