Connect with us

पंत यूनिवर्सिटी के चिकित्साधिकारी पर गंभीर आरोप, निलंबित-गिरफ्तार…

उत्तराखंड

पंत यूनिवर्सिटी के चिकित्साधिकारी पर गंभीर आरोप, निलंबित-गिरफ्तार…

Uttarakhand News: उत्तराखंड को शर्मसार करती खबर पन्तनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी से आ रही है। यहां एक चिकित्साधिकारी पर छात्रा के साथ दुष्कर्म के गंभीर आरोप  लगे है। मामले में जहां मुकदमा दर्ज कर आरोपी को निलंबित कर लिया गया है। वहीं छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष सेवाओं के विस्तार और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पंत विवि की एक छात्रा ने चिकित्साधिकारी डॉक्‍टर दुर्गेश कुमार पर पांच दिसंबर को उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें कमेटी द्वारा जांच की गई। जिसमें चिकित्साधिकारी डॉक्‍टर दुर्गेश को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया। जिसके बाद चिकित्साधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने चिकित्साधिकारी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का केस दर्ज आरोपित की धरपकड़ को उसके आवास पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…

वहीं आज बडी संख्या में एकत्रित छात्र छात्राओं ने युनिवर्सिटी अस्पताल के आरोपी डाक्टर की गिरफ्तारी कि मांग को लेकर अस्पताल गेट के बाहर धरना प्रदर्शन दिया । छात्र छात्राओं का आरोप है कि युनिवर्सिटी प्रशासन बीते सात दिनों से लगातार पीडित छात्रा को न्याय दिलाने के बजाय आरोपी डाक्टर को बचाने में लगी हुई है। छात्रों के धरने के बीच आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने टांडा बैरियर से हिरासत में ले लिया। वहीं डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद छात्रों का धरना समाप्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही लक्ष्य : प्रदीप बत्रा…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top