Connect with us

पहाड़ों की रानी  मसूरी सहित कई जगहों पर बर्फबारी, पर्यटकों के खिले चेहरे…

उत्तराखंड

पहाड़ों की रानी  मसूरी सहित कई जगहों पर बर्फबारी, पर्यटकों के खिले चेहरे…

उत्तराखंड में मौसम विभाग का अनुमान सटिक बैठा है। प्रदेश में पहाड़ों की रानी  मसूरी सहित कई जगहों पर बर्फबारी हुई है। तो कई जिलों में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। देहरादून सहित मैदानी क्षेत्रों में देर रात से हो रही बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। वहीं पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। ऐसे में मौसम विभाग का अपडेट भी आया है। आइए जानते है कहां कैसा रहेंगा मौसम..

यह भी पढ़ें 👉  भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन सख्त, 51 मामलों का निस्तारण और 5 में एफआईआर के निर्देश…

मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ों की रानी मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी होने से लोगों में खुशी का माहौल है। सुबह के समय हल्की बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे। वहीं मसूरी के आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुरांसखंडा, सुवाखोली, सुरकंडा देवी, धनौल्टी, नागतिब्बा आदि जगहों में जमकर बर्फबारी हुई है। जिससे लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।  बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं राज्य के अन्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में बारिश होने की आशंका जताई गई है। वहीं राजधानी देहरादून में आज आशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन भी अलर्ट पर आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top