Connect with us

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव से वापस ली गई जिम्मेदारी, इन्हें मिला प्रभार…

उत्तराखंड

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव से वापस ली गई जिम्मेदारी, इन्हें मिला प्रभार…

उत्तराखंड में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव को शासन ने हटा दिया है। आईएफएस अफसर एसपी सुबुद्धि से जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। उनकी जगह ये जिम्मेदारी अब  सुशांत कुमार पटनायक को अतिरिक्त प्रभार के तौर पर (Additional responsibility to Sushant Kumar Patnaik) दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  से आईएफएस अफसर एसपी सुबुद्धि पिछले कई सालों से सदस्य सचिव के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।  लेकिन बीते दिनों से वह प्लास्टिक इस्तेमाल को लेकर विभिन्न फैक्ट्रियों को नोटिस देने को लेकर भी चर्चाओं में आ गए थे। जिसके बाद अब उनसे ये जिम्मेदारी वापस लेते हुए सुशांत कुमार पटनायक को सौंपी गई है। वह मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल के साथ अब सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भी  जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…

हालांकि उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि को अचानक क्यों हटाया गया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि पिछले दिनों कुछ मामलों में शिकायत को लेकर वह शासन की रडार पर चल रहे थे। ऐसे में अब उनके प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जो चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top