Connect with us

अवैध धार्मिक स्थलों को ढहाने का काम जारी, अब यहां धवस्त की गई मजार…

उत्तराखंड

अवैध धार्मिक स्थलों को ढहाने का काम जारी, अब यहां धवस्त की गई मजार…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के जंगलों में अतिक्रमण कर वहां बन रही मजारों और अन्य धार्मिक संरचनाओं का विषय एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में है। उत्तराखंड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अवैध धार्मिक स्थलों को ढहाने का काम जारी है। इसी कड़ी में हो रही कार्रवाई टिहरी रेंज तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि यहां वन विभाग ने चंद्रबदनी अनुभाग के ग्राम दखोली में बीस साल पुरानी मजार को ध्वस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चंद्रबदनी क्षेत्र के दखोली गांव के पास जंगल में लगभग बीस साल पहले अवैध रूप से मजार बनाई गई थी। पिछले महीने वन विभाग ने मजार को हटाने के संबंध में नेाटिस जारी किया था। लेकिन उसके बाद भी मजार नहीं हटाई गई।  मामले में एक्शन लेते हुए वन विभाग और प्रशासन की टीम ने अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया है। ये कार्रवाई जारी है। प्रदेश भर में लगाताार मजार ध्वस्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

गौरतलब है कि जंगलों में अवैध रूप से बनी मजारों को हटाने की मुहिम भी पिछले लगभग छह माह से चल रही है। बताया जा रहा है कि रिपोर्टस में जंगल की भूमि पर कब्जा कर एक हजार से ज्यादा मजारें व अन्य संरचनाएं बनी होने की बात सामने आई है। तराई और भाबर क्षेत्र के जंगलों में पिछले 15-20 वर्षों में इन संरचनाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top