Connect with us

कांवड़ लेकर लौट रहे युवक की फ्लाईओवर से नीचे गिरी बाईक, मौके पर मौत…

उत्तराखंड

कांवड़ लेकर लौट रहे युवक की फ्लाईओवर से नीचे गिरी बाईक, मौके पर मौत…

Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे का सिलसिला जारी है। कांवड़ यात्रा के बीच सड़क हादसों की खबरें भी सामने आ रही है। ताजा मामला हरिद्वार से सामने आया है। यहां डाक कांवड़ लेकर बाइक से वापस लौट रहे एक युवक की बाइक फ्लाईओवर से सीधे नीचे जा गिरी। जिसमें बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-डोईवाला में एमडीडीए का शिकंजा, नियम विरुद्ध निर्माण पर तीन भवन सील…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर युवक युवती अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इस दौरान मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में बने फ्लाईओवर पर बाइक अनियंत्रित होकर सीधे नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने घायल युवती को उपचार के लिए रुड़की चिकित्सालय पहुंचाया है, जहां से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नमो क्रिकेट लीग में धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, दिलाई नशामुक्ति की शपथ…

वहीं मृतक का शव कब्जे में ले लिया गया है। घायल की शिनाख्त मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी आर्यन गर्ग (21) के रूप में हुई है। यवती का नाम प्रिया चौहान बताया जा रहा है। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top