Connect with us

मरचूला भीषण दुर्घटना पर उपपा ने जताया शोक, कहा कि सरकार दुर्घटनाओं की गहराई से समीक्षा करे

उत्तराखंड

मरचूला भीषण दुर्घटना पर उपपा ने जताया शोक, कहा कि सरकार दुर्घटनाओं की गहराई से समीक्षा करे

मरचूला (सल्ट,अल्मोड़ा) में आज प्राप्त हुई भीषण बस दुर्घटना को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने शोक जताया है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने सरकार से इस घटना में जान गंवाने वाले परिवारों व घायलों को तत्काल ज़रूरी मदद पहुंचाने की मांग करते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों व परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार से उच्च स्तरीय आयोग गठित कर गहराई से समीक्षा करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…

उपपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क व परिवहन व्यवस्था की बदहाली किसी से छुपी नहीं है, लोग जान जोखिम में डालकर यात्राएं करने को मजबूर हैं। किसी भी दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में विशिष्ट प्रभावकारी लोगों की आवाजाही के अलावा पुलिस प्रशासन व सरकारी तंत्र लगभग गायब रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेल सुविधाओं के विस्तार पर धामी सरकार का बड़ा फैसला…

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से भीषण दुर्घटना होने पर थोड़ी बहुत हलचल होती है परिस्थितियां जस की तस रहती हैं। इन स्थितियों में मौलिक बदलाव करने की जरूरत है। उपपा ने कहा कि इन दुर्घटनाओं में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोना पड़ता है उनकी असहनीय पीड़ा को समझते हुए सरकार को ठोस कदम उठाने की व्यवस्था करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top