Connect with us

उत्तराखंडः रात आठ से सुबह पांच बजे तक ये मार्ग रहेंगे बंद, अलर्ट पर प्रशासन…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः रात आठ से सुबह पांच बजे तक ये मार्ग रहेंगे बंद, अलर्ट पर प्रशासन…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अगर आप पहाड़ का सफर करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। इन दिनों बारिश से हो रहे भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रात आठ से सुबह पांच बजे तक ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। मात्र आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रशासन ने गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित मुख्य मोटर मार्गों पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। मात्र आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी। बताया जा राह है कि बरसात के चलते हाईवे व संपर्क मार्गां पर गिरते पत्थर, भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के सक्रिय होने से के चलते हाईवे व संपर्क मोटर मार्ग पर अब सुबह पांच से रात आठ बजे तक ही वाहनों का संचालन होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…

लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि कि बीते शनिवार को रात आठ बजे सोनप्रयाग से एक यात्री वाहन ऋषिकेश के लिए रवाना हुआ था जो गूलर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन में 11 लोग सवार थे। जिसमें से तीन लोग अभी तक लापता है। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। वाहन को रात को जाने की अनुमति कैसे और किस स्तर पर मिली, इसके बारे में सभी बैरियर प्वाइंट से जानकारी मांगी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top