Connect with us

होली पर हुड़दंग और हादसों में 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा हुए घायल

उत्तराखंड

होली पर हुड़दंग और हादसों में 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा हुए घायल

होली पर उत्तराखंड में जहां एक ओर त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। वहीं, जमकर हुड़दंग भी हुआ। इस दौरान कई लोगों की जान चली गई। होली के हुड़दंग में तेज रफ्तार में वाहन चलाने, मारपीट और डूबने के मामलों में विभिन्न जिलों में 14 लोगों की मौत हो गई और सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं विकासनगर के चकराता में हुड़दंगियों ने एक रेस्टोरेंट को जला दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण…

देहरादून जिले में होली पर कई जगह मारपीट हुईं। विकासनगर के बादामावाला में होली के दिन रेस्टोरेंट में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के दो युवकों ने रेस्टोरेंट में आग लगा दी। इससे पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया। आग के कारण रेस्टोरेंट में रखे सिलिंडर भी फट गए। रायवाला में दो पक्षों में मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, ऋषिकेश में बिना मानचित्र निर्माण सील…

ऋषिकेश में दो और विकासनगर में एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। मोतीचूर के पास ऑटो पलटने से युवक और दूधाधारी फ्लाईओवर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार किशोरी की मौत हो गई। वहीं, कई जगहों पर मारपीट और वाहन फिसलने से घायल हुए 50 लोग जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। रुड़की में गांव की राजनीति में रंजिश के चलते ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से करीब छह लोग चोटिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरि धाम मार्ग पर लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 8.10 करोड़ की योजना शुरू…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top