Connect with us

उत्तराखंड की 17.72% आबादी बहुआयामी गरीब, जानिए जिलेवार आंकड़े…

उत्तराखंड

उत्तराखंड की 17.72% आबादी बहुआयामी गरीब, जानिए जिलेवार आंकड़े…

देहरादून: देश और प्रदेश के आर्थिक हालात बद्दतर है। सरकार कर्ज लेकर पेंशन और सैलरी दे रही है तो वहीं गरीबी के मामले में भी उत्तराखंड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स की माने तो बहुआयामी गरीबी में उत्तराखंड 15वें स्थान पर है। राज्य की 17.72% आबादी बहुआयामी गरीब की श्रेणी में आती है। इसमें सबसे ज्यादा गरीब अल्मोड़ा जिला है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य में अल्मोड़ा जनपद में गरीबी का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से अधिक है। आर्थिक सर्वे के अनुसार, अल्मोड़ा में बहुआयामी गरीबी का प्रतिशत 25.65 है, जो राष्ट्रीय औसत 25.01 से ज्यादा है। इसके बाद हरिद्वार ओर यूएसनगर जिले राष्ट्रीय औसत के काफी करीब हैं।

वहीं अगर ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र की तुलना में हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुआयामी गरीबी 29.55% व नगरीय क्षेत्र में चंपावत में 20.90% है, जो उत्तराखंड में सर्वाधिक है। जबकि देहरादून जिले में सबसे कम 6.88% बहुआयामी गरीबी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में सीएसडी कैंटीन और सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण…

उत्तराखंड में गरीबी के जिलावार आंकड़े

जनपद गरीब
अल्मोड़ा 25.65
हरिद्वार 24.76
उत्तरकाशी 24.28
यूएसनगर 23.20
चंपावत 22.41
बागेश्वर 19.99
टिहरी 19.53
चमोली 16.78
पिथौरागढ़ 13.96
रुद्रप्रयाग 13.91
नैनीताल 13.41
पौड़ी 11.93
देहरादून 06.88 (आंकड़े प्रतिशत में)

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…

इस सूची में बिहार 51.91, झारखंड 42.16 और यूपी 37.79% प्रभावित आबादी के साथ क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इस श्रेणी में केरल में .71% आबादी आती है, जो सबसे कम है। इसके बाद गोवा और सिक्किम हैं।

उत्तराखंड की 17.72% आबादी बहुआयामी गरीब, जानिए जिलेवार आंकड़े…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top