Connect with us

सीएम धामी ने की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनी IAS से बात…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनी IAS से बात…

मसूरीः मसूरी में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में डिजिटल प्रदर्शनी और सेमिनार का आयोजन किया गया है। सीएम धामी ने सेमिनार का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रशिक्षु को बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी प्रशिक्षु बड़े सौभाग्यशाली हैं कि जब पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, ऐसे समय में आपका प्रशिक्षण पूरा हुआ है। अब आप अपना कार्य शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें

बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी आज मसूरी दौरे पर हैं। मौसम खराब होने की वजह से सीएम धामी का चॉपर नहीं उड़ पाया। ऐसे में वो सड़क मार्ग से ही मसूरी पहुंचे। जहां वह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी पहुंचे।
यहां उन्होंने सेमिनार का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हम अपने पूरे जीवन में प्रशिक्षु रहते हैं। हम सदैव कुछ न कुछ सीखते रहते हैं. सीखने की कोई सीमा नहीं है और शिक्षार्थी बनने की कोई आयु नहीं है। भारत का लोकतंत्र दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्रों में से एक है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की…

वहीं, सीएम धामी के मसूरी के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी का मसूरी पहुंचने पर मसूरी बीजेपी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, सभासद अरविंद सेमवाल समेत कई लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मोहन पेटवाल ने मसूरी की समस्या को लेकर एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री धामी को सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में सीएसडी कैंटीन और सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण…

सीएम धामी ने की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनी IAS से बात…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top