Connect with us

ब्रेकिंग: मुनिकीरेती में आ रहे कैलाश खेर, शानदार प्रस्तुति सुनने आइए यंहा

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: मुनिकीरेती में आ रहे कैलाश खेर, शानदार प्रस्तुति सुनने आइए यंहा

ऋषिकेश: चलिए ऋषियक्ष संगीत समारोह में…जी हाँ तीर्थ नगरी एक और शानदार अंतराष्ट्रीय इवेंट का गवाह बनने जा रही है। इस बार संगीत के सुर गूजेंगे गंगा तीरे. एंट्री निशुल्क है।  कोई भी आ सकता है और संगीत का आनंद ले सकता है. 14 और 15 मई को मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद खेल मैदान और परमार्थ में इस बार ऋषिकेश संगीत समारोह आयोजित होने जा रहा है।  यह दो शिफ्ट में होगा सुबह और शाम । सुबह परमार्थ आश्रम में और शाम को पूर्णानंद ग्राउंड में।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में एलपीजी व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता…

समारोह के बारे में गंगा रिसोर्ट में प्रेस वार्ता की गयी जिसमें बताया गया आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह समारोह आयोजित हो रहा है। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार इसको आयोजित कर रहा है। जिसे संगीत नाटक अकादमी, उत्तराखंड पर्यटन और बाबा कुटानी हैंडपैन के साथ संयुक्त रूप से यह आयोजित हो रहा है। दो दिन के इस समारोह में संसदीय कार्य और संस्कृति मंत्री राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे मौजूद। संस्कृति मंत्रालय की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 14 एवं 15 मई को ऋषिकेश संगीत समारोह 2022 का आयोजन किया जाएगा।  इसे संगीत नाटक अकादमी, उत्तराखंड पर्यटन और कुटानी हैंडपैन की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन में मॉडल राज्य बनाने पर जोर…

आकर्षण का केंद्र रहेंगे-
प्रसिद्द नाम हैं जो आ रहे हैं और परफॉर्म करेंगे कैलाश खेर, बाबा कुटानी (सुमित सिंह कुटानी हैंडपैन के साथ) रूद्र वीणा वादक बहाउद्दीन डागर, इंडियन जैम प्रोजेक्ट, सूर्य गायत्री सहित राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय ख्याति के कलाकार शामिल होंगे. इस दौरान वर्कशॉप भी आयोजित होंगी इसलिए संगीत के बारे में काफी बेसिक जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top