Connect with us

SDRF ने देवदूत बनकर बचाई ग्रामीण की जान, करीब दो घंटे चला रेस्क्यू…

उत्तराखंड

SDRF ने देवदूत बनकर बचाई ग्रामीण की जान, करीब दो घंटे चला रेस्क्यू…

टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी में रेतीले दलदल में घंटों फंसे ग्रामीण के लिए एसडीआरएफ देवदूत साबित हुई है। ग्रामीण को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ ने जान जोखिम में डालकर ग्रामीण को बाहर निकाला है। ग्रामीण को बाहर निकालने के लिए सीएम धामी से हेलिकॉप्टर भेजने की मांग की गई थी।  लेकिन हेलीकॉप्टर पहुंचने से पहले ही किसी तरह एसडीआरएफ ने ग्रामीण को बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार दोपहर चिन्यालीसौड़ बल्डोगी के पास एक व्यक्ति भागीरथी नदी के किनारे दलदल में फंस गया था। जिसके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम सूचना पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि लिए राजस्व पुलिस,  NDRF की सभी टीम मिलकर ग्रामीण को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे, परन्तु कोई सफलता प्राप्त नही हो रही थी । जिसके बाद सीएम कार्यालय को इस संबंध में सूचना दी गई और हेलीकॉप्टर की मांग की गई थी। क्योंकि ग्रामीण जहां फंसा था वहां रस्सी पहुंचना मुश्किल था। ऐसे वक्त में जब ग्रामीण जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था। तब मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने जो किया वो प्रशंसा का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिला स्वरोजगार योजना में 212 महिलाओं को पहली, 276 को दूसरी किस्त जारी…

बताया जा रहा है कि SDRF रेस्क्यू टीम के जवान बिना वक़्त गवाये एक कुशल योद्धा की तरह दलदल में स्वयं उतर गए व अत्यंत विषम परिस्थितियों में बदहवास हुए व्यक्ति तक अपनी कुशल तकनीक अपनाकर पहुंच बनाई गई। करीब डेढ़ घण्टे की कड़ी मशक्कत के उपरांत एसडीआरएफ टीम द्वारा दलदल में फंसे व्यक्ति नाम युद्धवीर चंद रमोला पुत्र बच्चन सिंह रमोला निवासी बदिमानी , उत्तरकाशी को रेस्क्यू किया गया व उचित उपचार हेतु नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का किया दौरा, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top