Connect with us

गुनाह: वीडीयो वायरल करने वाली आरोपी महिलाओं ने महिला दारोगा को पीटा, मुकदमा दर्ज,,

उत्तराखंड

गुनाह: वीडीयो वायरल करने वाली आरोपी महिलाओं ने महिला दारोगा को पीटा, मुकदमा दर्ज,,

कुमांऊ। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सितारगंज में एक महिला की वीडियो वायरल करने की आरोपी महिला और उसकी दो बहनों ने कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क में तैनात पुलिस कर्मी ज्योति शर्मा से हाथापाई कर दी। इससे महिला पुलिस कर्मी की वर्दी फट गई और उनको गुम चोटें आईं।  मौका पाकर आरोपी महिलाएं कोतवाली से भाग गईं। महिला पुलिस कर्मी की तहरीर पर कोतवाली में तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने फटी वर्दी को भी सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, ऋषिकेश में बिना मानचित्र निर्माण सील…

पुलिस कर्मी ज्योति शर्मा के अनुसार बुधवार को एक महिला ने अपने अश्लील वीडियो वायरल करने के संबंध में कोतवाली में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर नगर के एक वार्ड की आरोपी महिला को कोतवाली बुलाया गया था। महिला दरोगा सोनिका जोशी ने दोनों पक्षों को सुना। इस दौरान आरोपी महिला, उसकी दो बहनें उत्तेजित होकर मारपीट पर उतारू हो गईं। आरोप है कि महिला से मोबाइल दिखाने को कहा तो उसने व उसकी दोनों बहनों ने हंगामा कर हाथापाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती, 100 वार्डों के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात…

हाथापाई के दौरान महिला पुलिस कर्मी ज्योति की वर्दी फट गई और गुम चोटें आईं। घटना के बाद दो बहनें आरोपी महिला को अपने साथ लेकर भाग गईं। पुलिस कर्मी ज्योति ने कोतवाली में तीनों महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने धारा 186, 332, 353, 504 के तहत तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top