Connect with us

Breaking: तीर्थनगरी ऋषिकेश में दिन दहाड़े गुलदार की गर्जना, रेंजर को किया घायल…

उत्तराखंड

Breaking: तीर्थनगरी ऋषिकेश में दिन दहाड़े गुलदार की गर्जना, रेंजर को किया घायल…

ऋषिकश। योग नगरी ऋषिकेश के मीरा नगर के रिहायशी क्षेत्र में एक गुलदार के एक घर में घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिसने क्षेत्र में‌ घुसे गुलदार की खोज प्रारंभ कर दिया कि गुलदार घर के किसी हिस्से में छुपा है, या निकल गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…

बीट अधिकारी राजेश बहुगुणा ने बताया है, कि गुलदार के रिहायशी क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली थी हालांकि अभी वह किसी घर में घुसा है या वहां से भाग गया है इसकी जानकारी की जा रही है, वन विभाग की टीम लगातार सर्च कर रही है। इस सूचना के मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मीरा नगर गली नंबर 14 स्थित नंद किशोर त्यागी के घर में गुलदार घुसा।

यह भी पढ़ें 👉  मोरारी बापू की रामकथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची रेंज अधिकारी ऋषिकेश ललित मोहन सिंह नेगी मकान के भीतर घुसेम गुलदार ने झपट्टा मारकर रेंज अधिकारी को घायल कर दिया। रेंज अधिकारी के चेहरे और हाथ में गुलदार ने हमला किया है। यहां से गुलदार बाहर निकल कर बगीचे में छुप गया। हमले में घायल रेंज अधिकारी को एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top